{"_id":"61cb5a924e379c7b2861862b","slug":"shah-dares-akhilesh-to-stop-mandir-construction-sultanpur-news-lko610983969","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बाबू रोककर देखो..अयोध्या में बनकर रहेगा भगवान श्रीराम का मंदिर: अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बाबू रोककर देखो..अयोध्या में बनकर रहेगा भगवान श्रीराम का मंदिर: अमित शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस मिलकर भी भाजपा का रथ नहीं रोक सकते। उन्होंने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने की तोहमत सपा पर मढ़ते हुए अखिलेश को राम मंदिर निर्माण को रोकने के लिए ललकारा। कहा कि पीएम ने भूमि पूजन कर दिया है। अखिलेश बाबू मंदिर निर्माण को रोक सको तो रोक लो..अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण होकर रहेगा। वे मंगलवार को शहर स्थित आवास विकास के मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि यूपी के आने वाले चुनाव में भाजपा एकमात्र विकल्प है। चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस मिलकर भी भाजपा को नहीं रोक सकते हैं। यूपी में सालों तक बुआ-बबुआ का शासन रहा लेकिन गरीब का विकास नहीं हुआ। उन्हें बिजली, मुफ्त सिलेंडर, शौचालय, आवास व पांच लाख तक के इलाज का लाभ भाजपा में मिला। विकास बुआ-बबुआ नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं।
वर्ष 2014, 2017 व 2019 के चुनाव में जीत का हवाला देते हुए उन्होंने 2022 के चुनाव में फुलटॉस बाल पर चौका मारने का आह्वान किया। कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी ने अटल व महामना के सपनों को पूरा किया है। अयोध्या के राम मंदिर के साथ ही उन्होंने काशी विश्वनाथ के मंदिर में बनाए गये कॉरिडोर का भी हवाला दिया। अमित शाह ने कहा कि औरंगजेब के समय से बाबा का दरबार सूना था। प्रधानमंत्री ने ऐसा मंदिर बनवाया कि आज दर्शन करने वालों के दिल में ठंडक पहुंचती है।
विज्ञापन
उन्होंने कानपुर में इत्र व्यापारी के घर से छापे में बरामद 250 करोड़ रुपये पर अखिलेश यादव से पाई-पाई का हिसाब मांगा। कहा कि ये लोग कहते हैं कि रेड मत डालो लेकिन प्रधानमंत्री ने तय किया है कि काली कमाई करने वालों के यहां छापे डलवाकर सरकारी खजाना भरा जाएगा। कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। मां-बेटियों के सामने आज यूपी के गुंडे नजर उठाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री ने जनसभा में एबीसीडी की नई परिभाषा गढ़ी। परिभाषा को उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस से जोड़ा। कहा कि ए का मतलब आतंकवाद, बी का मतलब भाई-भतीजावाद, सी का अर्थ करप्शन व डी का मतलब दंगा है। इन दलों का यही काम है।