फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Seven years imprisonment for kidnapper and rapist

अपहर्ता व दुष्कर्मी को सात वर्ष की सजा

Wed, 02 Mar 2022 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment for kidnapper and rapist
सुल्तानपुर। किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में बुधवार को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट/एडीजे पवन कुमार शर्मा ने आरोपी को दोषी करार देते हुए सात वर्ष के कारावास व 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला धम्मौर थाने से जुड़ा है।
विज्ञापन

धम्मौर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 13 अगस्त 2018 को गांव स्थित एक दुकान पर मसाला लेने गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। बाद में परिवारीजनों को जानकारी हुई कि गांव का ही फूलचंद किशोरी को बहला-फुसलाकर मुंबई ले गया है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी फूलचंद के खिलाफ अपहरण व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान पुलिस ने किशोरी को तलाशकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया और मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी थी। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक विवेक सिंह ने घटना को साबित करने के लिए छह गवाहों को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट/एडीजे पवन कुमार शर्मा ने दोनों पक्षों की बहस व साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद आरोपी फूलचंद को दोषी करार दिया। कोर्ट ने आरोपी फूलचंद को सात वर्ष के कारावास व 20 हजार रुपये के जुर्माना की सजा सुनाकर जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed