फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   seven injured in honey bee attack

ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, सात घायल

Fri, 26 Feb 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
seven injured in honey bee attack
लंभुआ (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक मारने से महिला समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी संजय उपाध्याय (48) सब्जी की खेती करते हैं। शुक्रवार को संजय के घर के सामने मौजूद खेत में कई लोग काम कर रहे थे। इस बीच मधुमक्खियों के झुंड ने गांव की विद्या गौतम (28) पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

विद्या की चीख सुनकर आसपास खेत में मौजूद लोग उसे बचाने पहुंचे तो मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में विद्या, संजय उपाध्याय (48), आशुतोष (28), हिमांशु उपाध्याय (32), सुधांशु (33), आशीष (33) और राजकुमार (43) घायल हो गए। ग्रामीणों ने तेज धुएं का इंतजाम किया जिसके बाद मधुमक्खियां भागीं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परागण के लिए निकलती हैं मधुमक्खियां
सहायक उद्यान निरीक्षक मो. फाजिल ने बताया कि इस मौसम में मधुमक्खियां परागण के लिए निकलती हैं। मधुमक्खियों को न छेड़ें। छेड़ने पर उन्हें रानी मधुमक्खी पर खतरा नजर आता है।

रानी मधुमक्खी की सेना के रूप में मधुमक्खियां हमला कर देती हैं। मधुमक्खियों का अधिक डंक मारना कभी-कभी काफी खतरनाक हो जाता है। अगर मधुमक्खियां अचानक हमला कर दें तो धुआं करें। डंक मारने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed