{"_id":"5d5442508ebc3e6d0a3e0ad4","slug":"seed-bombs-exploded-in-110-villages-along-gomti-sultanpur-news-lko476335090","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती नदी के किनारे 110 गांवों में फोड़े गए सीड बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती नदी के किनारे 110 गांवों में फोड़े गए सीड बम
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धरती को हरा-भरा करने की योजना के तहत बुधवार को एक घंटे में 14 लाख पौधों के बीजों की बुआई कर दी गई। गोमती नदी के किनारे स्थित 110 गांवों में पौधों का बीज बोने के लिए सीड बम फोड़े गए।
जिलाधिकारी ने दूबेपुर विकास खंड के ओदरा गांव में सीड बम फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सिर्फ एक घंटे में 14 लाख सीड बम के जरिए पौध रोपकर अधिकारियों ने लिम्का व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने की कोशिश की है।
सीड बम के जरिए प्राकृतिक रूप से पौधरोपित करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर गोमती नदी के 137 किमी क्षेत्र के किनारे बसे 110 गांवों को चुना गया था। योजना के मुताबिक बुधवार की सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
10 से 11 बजे के बीच चयनित क्षेत्रों में अधिकारियों की देखरेख में 14 लाख सीड बम फोड़कर प्राकृतिक रूप से पौधों का बीज बो दिया गया।
दूबेपुर के ओदरा गांव में जिला पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डीएम सी. इंदुमती ने की। उन्होंने इसे ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए सफलता पर खुशी जताई।
कहा कि इतने अधिक संख्या में सीड बम बनाकर उसका प्राकृतिक रोपण करना आसान कार्य नहीं रहा। सभी के प्रयास से यह संभव हो सका। डीएम ने कहा कि शासन की हरित क्रांति की मंशा को साकार करने व गोमती नदी के किनारे के क्षेत्रों को पुरातनकाल का समय पुन: वापस लाने के लिए यह योजना तैयार की गई।