फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Secretary's e-mail ID hacked and 54 fake certificates issued

Sultanpur News: सचिव की ई-मेल आईडी हैक कर जारी किए 54 फर्जी प्रमाण पत्र

Sat, 11 Jan 2025 04:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 11 Jan 2025 04:53 PM IST
विज्ञापन
Secretary's e-mail ID hacked and 54 fake certificates issued
सुल्तानपुर। जिले के करौंदीकलां ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिव की ई-मेल हैक कर फर्जी जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार दोपहर सचिव के फोन पर ताबड़तोड़ ओटीपी आने के बाद इसका खुलासा हुआ। सचिव ने हैक ई-मेल आईडी को लॉक कराकर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सचिव राम प्रवेश शाही के पास करौंदीकलां ब्लॉक के बांगरकला के साथ 12 गांवों का प्रभार है। बुधवार को किसी ने उनके मोबाइल नंबर का व्हाट्स एप और ई-मेल आईडी हैक कर सीआरएस पोर्टल पर बांगरकला का ई-मेल बदल दिया। इसके बाद ताबड़तोड़ 54 जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए।
विज्ञापन

मोबाइल पर बार-बार ओटीपी आने पर सचिव चौकन्ना हुए। इन जारी प्रमाणपत्रों में बांगरकला गांव का एक भी नहीं है। अधिकतर प्रमाणपत्र लखनऊ सहित गैर जिलों के हैं। सचिव ने जानकारी पंचायत विभाग के अधिकारियों को दी, तो हड़कंप मच गया। सीआरएस पोर्टल से लिंक ई-मेल आईडी को लॉक कर दिया गया। साइबर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सचिव की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉगिन नहीं किया सीआरएस पोर्टल
सचिव राम प्रवेश शाही ने बताया कि उन्होंने चार जनवरी से ग्राम पंचायत का सीआरएस पोर्टल लॉगिन ही नहीं किया है। जारी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का बाकायदा रजिस्टर में लेखा-जोखा रखा जाता है। जिन लोगों के फर्जी प्रमाणपत्र जारी हुए हैं, उनके नाम पता का ब्योरा इकट्ठा कर साइबर सेल को देंगे।


डिलीट कराए जाएंगे प्रमाण पत्र
जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि जांच के लिए एडीपीआरओ व एडीओ पंचायत की दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है। पंचायत सचिव की लापरवाही मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जारी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र को डिलीट करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed