फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Second phase of elections face minor incidents

झड़पों व अफवाहों के बीच निपटा दूसरा चरण

Tue, 01 Dec 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 01 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन

छिटपुट घटनाओं व झड़पों के बीच पंचायत का दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार की शाम तकरीबन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। अफवाहों के बीच सुल्तानपुर में 65.5 और अमेठी में 66.83 फीसदी वोट पड़े। अमेठी में सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद कई बूथों पर प्रत्याशी व समर्थक आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


जामों ब्लॉक के  लोरिकपुर गांव में वोट डालकर लौटे मतदाताओं को लाठी व लोहे के रॉड से पीटा गया। घटना में तीन महिलाओं समेत आठ लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। सुल्तानपुर के दर्जन भर  बूथों पर प्रत्याशी एवं समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद झड़पें हुईं। कुछ  बूथों पर प्रत्याशी व समर्थक भिड़ गए। हरखीपुर बूथ पर बैलेट बॉक्स में पानी डालने की कोशिश हुई।  हालांकि प्रशासन ने शांतिपूर्ण चुनाव का दावा किया है।
विज्ञापन


सुल्तानपुर में 65.5 फीसदी वोटिंग
झड़पों व अफवाहों के बीच  पंचायत के दूसरे चरण के चुनाव में मंगलवार को करीब 65.5  फीसदी वोट पड़े। मतदान के दौरान प्रशासन की पुख्ता सुरक्षा तैयारियों के बीच भी दर्जन भर बूथों पर प्रत्याशियों एवं समर्थकों में झड़पें हुईं। कुछ जगहों पर हल्की मारपीट भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुड़वार के हरखीपुर बूथ पर कुछ अराजकतत्वों ने बैलेट बॉक्स में पानी डालने की कोशिश की। गजेहड़ी में पुलिस एवं पब्लिक के बीच झड़प हुई। सरकौड़ा में दो प्रत्याशी समर्थकों के बीच मारपीट हुई। बल्दीराय के बघौना में विवाद हुआ। दूबेपुर के भुलकी, हसनपुर में भी कुछ लोगों में झड़पें हुईं। सूचना पर मौके पर पहुंची  पुलिस व प्रशासनिक  अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने कई को हिरासत में लिया है।  बल्दीराय के बघौना, पारा में भी झड़पें हुईं। दूबेपुर के भुलकी, लोलेपुर व हसनपुर में कुछ लोगों के बीच झड़पें हुईं।

 देर शाम कई बूथों पर लंबी कतार लगने से मतदान चलता रहा। मतदान समाप्ति के बाद प्रधान व ग्राम  पंचायत सदस्य प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। पंचायत के दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार को झड़पों एवं अफवाहों के बीच तकरीबन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। दूसरे चरण के पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच भी बल्दीराय, कुड़वार व दूबेपुर के दर्जन भर बूथों पर झड़पों के बीच प्रत्याशी एवं समर्थक आपस में भिड़ गए। हालांकि मारपीट की घटनाओं में किसी को ज्यादा चोटेें नहीं आई हैं। कुड़वार के गजेहड़ी बूथ पर वोटिंग को लेकर पुलिस एवं पब्लिक में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची फोर्स ने लोगों को खदेड़ा।


दिन भर गर्म रहा अफवाहों का बाजार

दूसरे चरण का चुनाव सुबह शुरू होते ही मतदान को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं। कहीं साइलेंट कैप्चरिंग तो कहीं जबरन वोट डालने की सूचनाएं पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को मिलती रहीं। सूचनाओं पर अधिकारी दिन भर बूथों पर दौड़ते रहे। शाम करीब पांच बजे तकरीबन सभी बूथों पर मतदान समाप्ति के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed