{"_id":"604b98d98ebc3eda746bf44c","slug":"seats-of-major-trains-of-routes-full-on-holi-sultanpur-news-lko5692140145","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर रूट की प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर रूट की प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लॉकडाउन खत्म होने के बाद काम के सिलसिले में बाहर रह रहे लोगों ने होली का त्योहार घर वालों के साथ मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
होली के आस-पास की तिथियों में सुल्तानपुर को आने वाली कई ट्रेनों में अभी से ही सीटें फुल हो गई हैं। श्रमजीवी, फरक्का, उपासना आदि में सीटें फुल हैं। कुंभ, महामना, कोटा-पटना समेत अन्य ट्रेनों में वेटिंग का ग्राफ बढ़ा है।
आरक्षण केंद्र के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली से माल्दा टाउन तक जाने वाली फरक्का डाउन एक्सप्रेस में 27 मार्च को नो रूम है। देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली उपासना डाउन एक्सप्रेस में भी 27 मार्च को सीटें खाली नहीं है।
नई दिल्ली से राजगीर को जाने वाली श्रमजीवी डाउन एक्सप्रेस में 26, 27, 28 मार्च को नो रूम है। आंनद विहार से सुल्तानपुर के रास्ते रक्सौल को जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस में 25 मार्च को सीटें फुल हैं।
विज्ञापन
आंनद विहार से गाजीपुर तक जाने वाली सुहेलदेव सुपर फास्ट एक्सप्रेस में 27 व 28 मार्च को नो रूम है। देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन सुपर फास्ट एक्सप्रेस में 26 मार्च को सीटें फुल हैं।
स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि होली को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है। रूट की प्रमुख ट्रेनों में होली के आसपास की तिथियों में वेटिंग का ग्राफ और बढ़ सकता है।