{"_id":"656b7b113d4d8e12ef056e84","slug":"seats-full-in-trains-passengers-using-general-tickets-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-6234-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रेनों में सीटें फुल, जनरल टिकट के सहारे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रेनों में सीटें फुल, जनरल टिकट के सहारे यात्री
Sun, 03 Dec 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लंबी दूरी की ट्रेनों में लोग जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं। वहीं तत्काल टिकट के लिए सुबह से ही मारामारी हो रही है। आरक्षण केंद्र पर शनिवार सुबह नौ बजे से लोगों की लाइन लगी लेकिन सिर्फ दो तत्काल टिकट ही कंफर्म बन सके। टिकट के लिए 1364 फार्म लोगों को बांटे गए थे।
मुंबई रूट की सभी ट्रेनों में चार, पांच व छह दिसंबर के लिए सीटें फुल हो चुकी हैं। तुलसी एक्सप्रेस, साकेत एक्सप्रेस व छपरा-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में अगले तीन दिन तक नो रूम हो चुका है। वहीं नई दिल्ली रूट की ट्रेनों में लंबी वेटिंग मिल रही है। रविवार के लिए सामान्य टिकट में सद्भावना एक्सप्रेस में 145, फरक्का एक्सप्रेस में 114, श्रमजीवी एक्सप्रेस में 71 व हिमगिरी एक्सप्रेस में 60 वेटिंग रही।
तत्काल व सामान्य श्रेणी के टिकट न मिल पाने के चलते नई दिल्ली व मुंबई जाने वाले लोग जनरल टिकट लेकर जा रहे हैं। अलीगंज के राजू पांडेय ने नई दिल्ली के लिए व मुंबई जा रहे कुड़वार के सुमित ने जनरल टिकट लिए। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर लोगों की भारी भीड़ रही। ट्रेन के इंतजार में लोग स्टेशन पर डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन
20 दिसंबर तक भारी भीड़
मुंबई रूट पर सभी ट्रेनें फुल हैं। नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों में सिर्फ वेटिंग टिकट ही लोेग करा रहे हैं। 20 दिसंबर के बाद ही स्थिति सामान्य होने की संभावना है। वापसी कर रहे लोगों की वजह से ट्रेनों में भारी भीड़ है।
-शेर मोहम्मद, सीआरएस, रेलवे स्टेशन सुल्तानपुर