{"_id":"6675e398bf5387bf1a0375ca","slug":"scorched-contract-lineman-dies-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-114956-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: झुलसे संविदा लाइनमैन ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: झुलसे संविदा लाइनमैन ने दम तोड़ा
Sat, 22 Jun 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र दियरा के मोतिगरपुर फीडर पर स्थित बेलवारी गांव में फॉल्ट ठीक करने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे दूसरे संविदा लाइनमैन की शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विद्युत उपकेंद्र दियरा के मोतिगरपुर फीडर पर सात जून को बेलवारी गांव की लाइन ठीक करते समय मोतिगरपुर थाने के बगल छेदुवारी गांव निवासी संविदा लाइनमैन अरविंद नागर दोपहर 11 बजे और इसी लाइन पर शाम सात बजे बेलवारी गांव के पास स्थित राजकीय नलकूप संख्या 30 केजी के पास फॉल्ट ठीक करते समय दियरा फीडर पर तैनात दियरा (कोड़रिया) निवासी संविदा लाइनमैन मोनू गौतम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए थे।
दोनों संविदा कर्मियों को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। शुक्रवार को 14वें दिन ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मोनू गौतम की मौत हो गई। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिवार में पत्नी राजपति के अलावा दो बेटियां 14 वर्षीय लक्ष्मी और 10 वर्षीय आरती हैं। दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इस बारे थानाध्यक्ष ज्ञानचंद शुक्ल ने बताया कि संविदा लाइनमैन की मौत की सूचना मिली है। सुरक्षा की दृष्टि से उपकेंद्र पर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।