{"_id":"6457f4b7c6aeaa72a2045884","slug":"scooty-collided-with-milestone-youth-died-sultanpur-news-c-13-1-222572-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: माइलस्टोन से टकराई स्कूटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: माइलस्टोन से टकराई स्कूटी, युवक की मौत
Mon, 08 May 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 08 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को स्कूटी सवार दो भाई सड़क किनारे लगे मील के पत्थर से टकरा गए। हादसे में घायल दोनों भाइयों को यूपीडा कर्मियों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सक ने छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया जबकि बड़े भाई को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
चंदौली जिले के थाना बलुआ के ग्राम कैलावर निवासी रामेंद्र यादव आजमगढ़ के कंदरापुर थाने पर दीवान हैं। उनका छोटा अभिषेक (22) बड़े बेटे आशुतोष कुमार (25) के साथ लखनऊ स्थित जिंदल कंपनी में जॉब करता था। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे आशुतोष और अभिषेक स्कूटी से मुगलसराय के कैलाशपुरी स्थित अपने मकान से लखनऊ के लिए निकले थे।
हलियापुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर लगभग साढ़े दस बजे माइल स्टोन से उनकी स्कूटी टकरा गई। हादसे में घायल दोनों भाइयों को यूपीडा के गश्ती दल ने एंबुलेंस से पिठला हॉस्पिटल पहुंचाया जहां अभिषेक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और आशुतोष की हालत नाजुक होने पर उसे अयोध्या रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे पिता रामेंद्र शव को बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही घर लेकर चले गए।