फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   School van overturns, six girl students injured

Sultanpur News: स्कूली वैन पलटी, छह छात्राएं घायल

Fri, 12 Sep 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
School van overturns, six girl students injured
लंभुआ के खसड़े गांव के पास खेत में पड़ी दुुर्घटनाग्रस्त वैन।
लंभुआ। खसड़े गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह एक निजी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। वैन में 12 छात्राएं सवार थीं, जिसमें छह छात्राओं और चालक को चोट लगी है। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी लंभुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

छात्राएं समहुता कला में स्थित सूबेदार सिंह पीजी कॉलेज में पढ़ती हैं। कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के आने-जाने के लिए एक निजी वैन चलती है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे वैन अलग-अलग स्थान से कॉलेज की 12 छात्राओं को लेकर महाविद्यालय जा रही थी। रास्ते में खसड़े गांव के नजदीक अचानक वैन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। दुर्घटना में वैन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

वैन पर सवार कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीपिका गुप्ता (19) निवासी पठखौली (तुलसीनगर) ने बताया कि साथ में मौजूद पांच अन्य छात्राएं भी चोटिल हो गई, जबकि छह अन्य छात्राएं बाल-बाल बच गई। वैन चालक खुदौली निवासी जय प्रकाश गौतम को भी चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पहुंचाया गया, जहां से सभी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। सीओ लंभुआ अब्दुस सलाम ने बताया कि वैन पर सवार सभी लोग बच गए हैं। वैन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।


घटनास्थल से हटा दी गई वैन
ग्रामीणों की मानें तो खसड़े गांव के पास जो स्कूली वैन दुर्घटनाग्रस्त हुई, उस वाहन का परिवहन विभाग से कोई परमिट नहीं था। वैन पर कॉलेज का भी नाम नहीं लिखा था। दुर्घटना के थोड़ी ही देर बाद वहां पर कुछ लोग पहुंचे और दूसरे वाहन की मदद से वैन को खेत से बाहर निकालकर कहीं लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed