{"_id":"6243503c7e8eb91cac32f9a4","slug":"school-sultanpur-news-lko6237250108","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में नहीं पहुंचे रिपोर्ट कार्ड प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में नहीं पहुंचे रिपोर्ट कार्ड प्रपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। एक ओर जहां परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं जैसे-तैसे निपटाई गई हैं, वहीं अब विद्यालयों में रिपोर्ट कार्ड प्रपत्र नहीं पहुंचने से दिक्कतें हो रही हैं। 31 मार्च को रिपोर्ट कार्ड का वितरण सभी विद्यालयों में किया जाना है।
जिले के 2064 परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं संपन्न करा दी गई हैं। मूल्यांकन का काम अध्यापकों की ओर से किया जा रहा है। रिपोर्ट कार्ड वितरण के लिए 31 मार्च का समय दिया गया है लेकिन अभी तक विद्यालयों में रिपोर्ट कार्ड प्रपत्र की आपूर्ति तक नहीं हो पाई है। विकास खंड स्तर पर रिपोर्ट कार्ड मुद्रण एवं वितरण के लिए समिति गठित की गई है लेकिन अधिकांश ब्लॉकों में अभी तक रिपोर्ट कार्ड छप नहीं पाए हैं। शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा एक से आठ तक वार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन के आधार पर छात्र-छात्राओं का रिपोर्ट कार्ड बनाया जाना है।
अभिभावकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को छात्रों व अभिभावकों को दिखाया जाएगा। उसी दिन रिपोर्ट कार्ड भी वितरित किया जाएगा। अभी तक विद्यालयों में रिपोर्ट कार्ड नहीं पहुंचने से शिक्षक परेशान हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के लंभुआ ब्लॉक अध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि विद्यालयों में रिपोर्ट कार्ड नहीं पहुंचने से शिक्षकों में असमंजस की स्थिति है। रिपोर्ट कार्ड मिलने के बाद उसे तैयार करने में समय लगेगा। समय से रिपोर्ट कार्ड का प्रपत्र नहीं मिलने से प्रधानाध्यापकों को दिक्कतें होंगी। बीएसए दीवान सिंह यादव ने बताया कि ब्लॉक संसाधन केंद्रों से रिपोर्ट कार्ड के मुद्रण का काम चल रहा है। जल्द ही सभी विद्यालयों में रिपोर्ट कार्ड पहुंच जाएंगे। 31 मार्च को रिपोर्ट कार्ड का वितरण सभी विद्यार्थियों को किया जाएगा।