फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   school

कल से प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई

Sun, 13 Feb 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
school
सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमण की वजह से लगभग डेढ़ माह से बंद चल रहे प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सोमवार से पढ़ाई शुरू होगी। स्कूलों में कक्षा संचालन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दर में कमी होने के कारण कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय भी सोमवार से भौतिक कक्षा संचालन के लिए खोल दिए गए हैं। शासन के आदेश के तहत परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय और प्राइवेट विद्यालय सोमवार से खुलेंगे। परिषदीय विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश था। उसके बाद से लगभग एक माह तक कोविड संक्रमण की वजह से विद्यालयों में भौतिक कक्षाओं का संचालन बंद था। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। बीएसए दीवान सिंह यादव ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद से अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश मिलने के बाद भौतिक कक्षाओं के संचालन का निर्देश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed