फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   school

तीन परिषदीय विद्यालयों के निर्माण पर ब्रेक

Sat, 29 Jan 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
school
जयसिंहपुर के दरपीपुर गांव में निर्माणाधीन परिषदीय विद्यालय। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की जद में आकर ध्वस्त हुए पांच परिषदीय विद्यालयों में से तीन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। बजट के अभाव में कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य रोक दिया है। तीनों विद्यालयों में 50 फीसदी राशि से निर्माण कार्य कराया गया है।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते में आने की वजह से पांच परिषदीय विद्यालय ध्वस्त कर दिए गए थे। इसमें चार प्राथमिक विद्यालय व एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन शामिल था। पांच में से तीन जगहों पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। आवंटित 50 फीसदी राशि से कार्यदायी संस्था ने काम कराया है। बाकी का धन आवंटन नहीं होने से निर्माण कार्य पर ब्रेक लग गया है। धनपतगंज के प्राथमिक विद्यालय पूरे मधुकरा, अखंडनगर के प्राथमिक विद्यालय रानीगंज व जयसिंहपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय दरपीपुर का भवन निर्माणाधीन है। प्राथमिक विद्यालयों के 59.13 लाख रुपये तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 64.91 लाख रुपये धनराशि आगणित की गई थी।
विज्ञापन

इसमें से दो प्राथमिक विद्यालयों को 28 लाख 49 हजार 500 रुपये तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय दरपीपुर को 22 लाख 81 हजार 500 रुपये अवमुक्त किए गए थे। कार्यदायी संस्था की ओर से विद्यालयों में पिलर व दीवार खड़ी कर दी गई है। विद्यालय भवन की छत पड़ना अभी बाकी है। धनराशि नहीं मिलने से कार्यदायी संस्था ने कार्य कराने से हाथ खड़ा कर लिया है। तीनों परिषदीय विद्यालय भवनों का निर्माण कार्य इस समय ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो विद्यालयों का नहीं शुरू हुआ काम
दोस्तपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर दुर्गा तथा गोविंदपुर में विद्यालय भवन का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। काफी कोशिशों के बाद भी दोनों गांवों में विद्यालय भवन निर्माण के लिए पर्याप्त जमीन नहीं मिल पा रही है। खालिसपुर दुर्गा प्राथमिक विद्यालय भवन के लिए पर्याप्त जमीन नहीं मिल पाने की वजह से दो मंजिला भवन निर्माण की ड्राइंग स्वीकृति के लिए बीएसए ने डायरेक्टर को पत्र भेजा है। फिलहाल अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed