Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   'School of danger' operating in the district without a Fire NOC.

Sultanpur News: जिले में बिना फायर एनओसी के ही चल रही खतरे की पाठशाला

Tue, 23 Jun 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 23 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
'School of danger' operating in the district without a Fire NOC.
शहर के एक कोचिंग सेंटर में उपकरण की जांच करते अ​ग्निशमन अ​धिकारी। स्रोत-विभाग
सुल्तानपुर। लखनऊ के अलीगंज में अग्नि हादसे के बाद जिले में भी कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अग्निशमन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले में बड़ी संख्या में शिक्षण संस्थान बिना फायर एनओसी के संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि डीआईओएस कार्यालय में पंजीकृत 190 कोचिंग संस्थानों में से किसी ने भी अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लिया है। वहीं शहर में संचालित करीब 50 लाइब्रेरी भी बिना फायर एनओसी के चल रही हैं।
विज्ञापन


अग्निकांड के बाद शासन के निर्देश पर सोमवार को अग्निशमन विभाग ने शहर के प्रमुख कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। कई संस्थानों में अग्निशमन उपकरण, विद्युत सुरक्षा और आपातकालीन निकास व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग अब ऐसे संस्थानों को चिह्नित कर नोटिस जारी करने की तैयारी में है। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में डीआईओएस कार्यालय में 190 कोचिंग संस्थान पंजीकृत हैं, जबकि जिलेभर में संचालित कोचिंग सेंटरों की संख्या एक हजार से अधिक बताई जा रही है।

इनमें बड़ी संख्या में संस्थान ऐसे हैं, जहां रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राएं पहुंचते हैं, लेकिन आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम नहीं हैं।

शहर के बस स्टेशन, बढ़ैयावीर, शास्त्रीनगर, पीडब्ल्यूडी, सिविल लाइन समेत शहर के प्रमुख इलाकों में चल रहे कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था जांची जा रही है। इसी तरह शहर और आसपास की लाइब्रेरी में भी अग्नि सुरक्षा मानकों की पड़ताल की जाएगी।


सुरक्षा मानकों की होगी जांच : निरीक्षण के दौरान भवन का नक्शा, विद्युत सुरक्षा, अग्निशमन उपकरण और आपातकालीन रास्तों की स्थिति देखी जाएगी। विभाग यह भी जांच करेगा कि कहीं बेसमेंट में तो कोचिंग या लाइब्रेरी का संचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed