फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Scam of Rs 18.50 lakh in THR plant of Jaisinghpur

Sultanpur News: जयसिंहपुर के टीएचआर प्लांट में 18.50 लाख का घोटाला

Sat, 03 May 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Scam of Rs 18.50 lakh in THR plant of Jaisinghpur
जयसिंहपुर के मुईली का टीएचआर प्लांट।
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर के मुईली गांव में संचालित टीएचआर (टेक होम राशन) प्लांट में लाखों रुपये की गड़बड़ी का एक और मामला सामने आया है। प्लांट पर बिना सामग्री आए प्रतापगढ़ जिले की एक दुकान को 18.50 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। प्लांट को भी बंद कर दिया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त ने तत्कालीन बीएमएम पर गबन का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर के ब्लाॅक मिशन प्रबंधक (बीएमएम) अवधेश कुमार ने स्थानांतरण होने के बाद भी बीएमएम पवन सिंह को चार्ज नहीं दिया था। बीते 25 अप्रैल को जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव के साथ उपायुक्त एनआरएलएम केडी गोस्वामी टीएचआर प्लांट पहुंचे थे। दोनों अधिकारियों की जांच के दौरान गेहूं समेत करीब 18 लाख रुपये की सामग्री गायब मिलने पर बीएमएम अवधेश कुमार के खिलाफ जयसिंहपुर थाने में केस दर्ज कराया गया था। उसी दिन जांच में पता चला था कि प्लांट पर विभिन्न सामग्री पहुंचे बिना ही दो जुलाई 2024 को 18,50,640 रुपये का भुगतान प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज कैथोला की एक दुकान को कर दिया गया। इसमें एक बिल 12,47,424 रुपये का और दूसरा 6,03,2116 रुपये का है।
विज्ञापन


पूछताछ में प्लांट का संचालन कर रही महिलाओं ने बीएमएम के दबाव में भुगतान करने की बात स्वीकारी। महिलाओं ने इसे लिखित में उपायुक्त काे दिया कि बिना चीनी, चना की दाल, सोयाबीन ऑयल व मिक्स मसाला आए ही उनसे भुगतान कराया गया। घपलेबाजी के साथ नियम विरुद्ध दूसरे जिले की दुकान को भुगतान किए जाने का मामला मिलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। जांच के बाद उपायुक्त ने इसकी रिपोर्ट सीडीओ को दी। सीडीओ के निर्देश पर उपायुक्त ने शुक्रवार को बीएमएम अवधेश कुमार के खिलाफ गबन करने की तहरीर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed