फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sawan begins tomorrow, preparations complete in Shiva temples

Sultanpur News: सावन कल से, शिवालयों में तैयारियां पूरी

Wed, 29 Jul 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sawan begins tomorrow, preparations complete in Shiva temples
सावन माह के लिए जिले के ​शिवालयों में हुई तैयारियां  
सुल्तानपुर। सावन माह के शुभारंभ से पहले जिले के प्रमुख शिवालय शिवभक्ति के रंग में रंग गए हैं। सावन माह बृहस्पतिवार 29 जुलाई से शुरू हो रहा है। मंदिरों में विशेष शृंगार, रुद्राभिषेक और जलाभिषेक की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


कई मंदिरों में रुद्राभिषेक का अग्रिम पंजीकरण शुरू हो चुका है। प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा है। शहर के सीताकुंड धाम और लाला बैजूसाव मंदिर में रुद्राभिषेक का पंजीकरण शुरू हो गया है। पंचमुखेश्वर महादेव, बाबा जंगली नाथन धाम और गौरीशंकर धाम जैसे मंदिरों में भी जलाभिषेक, शिवपुराण कथा, मेले और कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन


सावन के प्रत्येक सोमवार को जिले सहित आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। मंदिर समितियां और प्रशासन व्यवस्थाएं सही करने में जुटे हैं। लखनऊ-वाराणसी हाईवे के दादूपुर गांव के पास चिंताहरण दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भी शिवलिंग स्थापित है। पुजारी वीरेंद्र दास ने बताया कि दूर-दराज से श्रद्धालु रुद्राभिषेक के लिए आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचमुखेश्वर : शिवभक्तों के स्वागत को तैयार
सूरापुर। भवानीपुर स्थित पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में सावन की तैयारियां पूरी हैं। पूरे माह प्रतिदिन जलाभिषेक, सामूहिक रुद्राभिषेक और शाम तीन से छह बजे तक शिवपुराण कथा होगी। पुजारी विजय नाथ पाठक ने बताया कि मंदिर की ऐतिहासिक विशेषताओं के कारण दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं।

बाबा जंगली नाथन धाम और सुरक्षा व्यवस्था
वलीपुर। सिद्धपीठ बाबा जंगली नाथन महादेव धाम में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई कार्य पूरा हो गया है। सावन भर महारुद्राभिषेक और मेले का आयोजन होगा। पुजारी संतोष गोस्वामी ने बताया कि दो अगस्त को करीब 150 श्रद्धालुओं की कांवड़ यात्रा बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने मेला, यातायात और भीड़ प्रबंधन मजबूत करने के निर्देश भी दिए हैं।


गौरीशंकर धाम में सावन मेले की तैयारियां अंतिम चरण में
चांदा। आरक्षित वन क्षेत्र के बीच स्थित पौराणिक गौरीशंकर धाम में सावन की तैयारियां पूरी होने लगी हैं। गोमती तट स्थित इस धाम में सावन भर हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। पुजारी संतराज गिरि ने बताया कि सोमवार और शनिवार को विशेष भीड़ रहती है। प्रशासन ने मेला, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। सावन के दौरान आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। संवाद

सावन माह के लिए जिले के शिवालयों में हुई तैयारियां  

सावन माह के लिए जिले के शिवालयों में हुई तैयारियां  

सावन माह के लिए जिले के शिवालयों में हुई तैयारियां  

सावन माह के लिए जिले के शिवालयों में हुई तैयारियां  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed