{"_id":"674252fa34dd85121a0e5604","slug":"sanvee-who-brought-gold-medal-in-the-race-was-honored-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-122764-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दौड़ में गोल्ड मेडल लाने वाली स्वीकृति हुईं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दौड़ में गोल्ड मेडल लाने वाली स्वीकृति हुईं सम्मानित
Sun, 24 Nov 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को सम्मानित किया गया
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। बीआरसी अमरेमऊ में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी और उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बेसिक विभाग की योजना डीबीटी, निपुण भारत, विद्यालय प्रबंध समिति, बालिका शिक्षा, आउट ऑफ स्कूल, ऑपरेशन कायाकल्प समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शुक्रवार को हुई जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली स्वीकृति को सम्मानित किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र के निर्देशन में मुख्य अतिथि विधायक राजेश गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। विधायक ने जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाली रीमा, प्रांजल यादव व कबड्डी वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षक संगठन ने बीआरसी भवन निर्माण के लिए विधायक को मांग पत्र सौंपा।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रमोद पांडेय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश मिश्र, विक्की वर्मा, अखिलेश सिंह, मनोज तिवारी, राम सजन वर्मा, दिवाकर मिश्र, आशुतोष उपाध्याय, राजेंद्र यादव, अनिल पांडेय, शिव प्रताप यादव, प्रेमचंद पटेल, संजय मिश्र, रमाशंकर पांडेय ऋषिदेव मिश्र आदि मौजूद रहे।