फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sanskrit Board: Pooja got third place in the state in Pre-Madhyamik examination

संस्कृत बोर्ड: पूर्व मध्यमा परीक्षा में पूजा को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान

Wed, 30 Apr 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 30 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sanskrit Board: Pooja got third place in the state in Pre-Madhyamik examination
पूजा।
संस्कृत बोर्ड में जिले के मेधावियों ने लहराया परचम, एक ही विद्यालय का रहा दबदबा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने बुधवार को पूर्व मध्यमा द्वितीय व उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया।
कमलापति सं. उ.मा.वि. बांगरखुर्द की छात्रा पूजा देवी ने पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (10वीं) में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) में क्षमा को प्रदेश स्तरीय रैंक में चौथा, भूपेंद्र कुमार को पांचवां और आयुष मिश्र को छठां स्थान मिला। ये सभी विद्यार्थी कमलापति सं.उ.मा.विद्यालय बांगरखुर्द के हैं।
विज्ञापन


पूर्व मध्यमा द्वितीय और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में एक ही विद्यालय कमलापति सं.उ.मा.विद्यालय के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष में पूजा देवी ने 92.71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष में क्षमा ने 83.78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवें स्थान पर 83.00 फीसदी अंकों के साथ भूपेंद्र कुमार और 82.64 प्रतिशत अंकों के साथ आयुष मिश्र ने छठां स्थान प्राप्त किया। साथ ही जिले की आंचल प्रजापति ने 82.14 फीसदी अंकों के साथ 11वां स्थान प्राप्त किया है।


जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि प्रदेश की रैंकिंग में संस्कृत बोर्ड के छात्र-छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर जिले का नाम रोशन किया है। टॉप टेन में स्थान प्राप्त करना गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed