{"_id":"61a12c9cd01be33d0e29430b","slug":"samuhik-vivah-sultanpur-news-lko606243092","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिसंबर को विवाह बंधन में बधेंगे 760 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिसंबर को विवाह बंधन में बधेंगे 760 जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। समाज कल्याण विभाग से संचालित सामूहिक शादी-विवाह योजना के तहत जिले में 760 जोड़े एक दिन विवाह बंधन में बधेंगे। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व नगर पंचायत में एक ही दिन सामूहिक विवाह योजना का आयोजन होगा। शासन ने सामूहिक विवाह योजना की तिथि पांच दिसंबर तय कर दी है।
शासन ने समाज कल्याण विभाग से संचालित कमजोर वर्ग की कन्याओं की शादी कराने के लिए अभी फिलहाल जिले को 760 का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य देने के साथ शासन ने नगर पंचायतों, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायतों को पंजीकरण कराने का निर्देश दिया था। पंजीकरण व अन्य तैयारियां पूरी होने के बाद शासन ने पूरे प्रदेश में एक दिन ही सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह कराने की तिथि तय की है।
समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, आगामी पांच दिसंबर को सभी विकास खंडों, नगर पंचायतों व जिला पंचायत में सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाएगा। सामूहिक विवाह योजना के तहत नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के लक्ष्य का बंटवारा कर दिया गया है। शासन से तिथि घोषित होने के बाद विभाग तैयारियों में जुटा है। वर व वधू को दिए जाने वाले सामान का टेंडर जिला पंचायत ने कराया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।