{"_id":"64779a26997fbdc8b50ea107","slug":"sale-on-raw-receipt-for-tax-evasion-sultanpur-news-c-13-1-266121-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: टैक्स चोरी के लिए कच्चे पर्चे पर बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: टैक्स चोरी के लिए कच्चे पर्चे पर बिक्री
Thu, 01 Jun 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर स्थित सौंदर्य प्रसाधन की दो दुकान पर बुधवार को जीएसटी टीम ने छापा मारा। दोनों दुकानों पर टैक्स चोरी के लिए कच्चे पर्चे का इस्तेमाल किया जाना पाया गया है। टीम की ओर से दोनों दुकानों पर की गई टैक्स चोरी का आंकड़ा निकाला जा रहा है।
शहर की बाटा गली में संचालित सौंदर्य प्रसाधन की दो दुकानों पर जीएसटी चोरी की सुगबुगाहट मिलने पर बुधवार सुबह अयोध्या मंडल की जीएसटी टीम ने छापा मारा। इस दौरान पाया गया कि एक परिवार की ओर से समाधान योजना का फायदा लेेने के लिए दो फर्मों का संचालन अलग-अलग नामों से किया जा रहा है।
सुबह से शाम तक दोनों दुकानों की जांच में सामानों की बिक्री कच्चे पर्चे पर किया जाना पाया गया। अधिकारियों के मुताबिक समाधान योजना में दुकानदारों को बिल ऑफ सप्लाई जारी करना होता है लेकिन दुकानदार की ओर से इसका पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
जीएसटी टीम के छापे के बाद चौक क्षेत्र के व्यापारियों में खलबली मची है। ज्वाइंट कमिश्नर अयोध्या धनंजय सिंह ने बताया कि चार टीमों की ओर से जांच की जा रही है। टैक्स चोरी का आंकड़ा निकाला जा रहा है। कई लाख रुपये की गड़बड़ी मिलने की संभावना है। टीम में डिप्टी कमिश्नर गोपाल तिवारी व इंद्रभान वर्मा समेत अन्य शामिल रहे।