{"_id":"58a1dfce4f1c1b5933d84cbf","slug":"sai-centre-raibareilly-defeated-luckno","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ को हरा साईं हॉस्टल रायबरेली बना चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ को हरा साईं हॉस्टल रायबरेली बना चैंपियन
Amar ujala Bureau
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
दोनों में हुई खिताबी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के जोरावरपुर स्थित संजय लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार रात समापन हो गया। स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को हरा साईं हॉस्टल रायबरेली ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल साईं हॉस्टल रायबरेली एवं धनबाद टीम के बीच खेला गया। धनबाद टीम को पराजित कर साईं हॉस्टल रायबरेली ने फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमी फाइनल रायबरेली व स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के मध्य हुआ इसमें लखनऊ की टीम ने अधिक अंक हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला साईं हॉस्टल रायबरेली एवं स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच हुआ।
विज्ञापन
दोनों टीमों के बीच काफी देर तक रोमांचक मुकाबला चला। अंत में साईं हॉस्टल रायबरेली की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को हरा खिताब अपने नाम कर लिया। संजय लघु माध्यमिक वॉलीबाल क्लब अध्यक्ष दूधनाथ तिवारी व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमेठी मनोदत्त तिवारी ने संयुक्त रूप से विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान वंशीधर मिश्र, अवधेश तिवारी, राजकरन तिवारी, शिव प्रताप मिश्र, अनिल सिंह, सदानंद द्विवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन