{"_id":"b0ecf0a0dd277020c700332e966c7bba","slug":"rural-gas-consumer-facing-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण उपभोक्ता
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुकिंग कराने के बाद भी उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की किल्लत से दो चार होना पड़ रहा है। शहर में तो गैस एजेंसियों पर किसी तरह से लोगों को गैस की डिलीवरी दी जा रही है लेकिन गांव-गिरांव के उपभोक्ता दीपावली के मौके पर बुकिंग होने के बाद भी लंबा इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में घरेलू गैस के उपभोक्ताओं की उलझनें दीपावली पर बढ़ गई है। शहर में संचालित गैस एजेंसियों पर बुकिंग के 24 घंटे से लेकर 48 घंटे के भीतर होम डिलीवरी दी जा रही है। एजेंसी संचालकों की मानें तो त्यौहार के मद्देनजर डिपो से लोड बढ़ाकर भेजने का आग्रह किया गया था। इस माह जरूरत के मुताबिक लोड आया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को आपूर्ति देने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। पूर्ति विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में तीन लाख से अधिक एलपीजी के उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
कॉमर्शियल कनेक्शन की संख्या भी हजारों में है। शहर के बस स्टेशन के निकट स्थित अमेठी गैस सर्विस पर ही तकरीबन 27 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। जिनमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता शामिल हैं। एजेंसी के मैनेजर हाजी ने बताया कि मौजूूदा समय में त्यौहार को लेकर रोजाना 150 के करीब बुकिंग दर्ज की जा रही है। हर हाल में 24 घंटे के भीतर डिलीवरी देने की कोशिश रहती है। हालांकि किसी तरह की अड़चन आने पर ही विलंब होता है। उपभोक्ता मुरलीनगर निवासी सुतीक्ष्ण तिवारी का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस की बुकिंग कराने के बाद लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
एक सप्ताह के बाद गोदाम पर घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है, तब जाकर कहीं गैस मिल पाती है। दीपावली को लेकर उन्होंने पिछले महीने ही गैस बुक करा ली थी। दूबेपुर ब्लाक के तिवारीपुर निवासी गोविंद का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में एजेंसी संचालक जान-बूझकर डिलीवरी देने में देर करते हैं। इस हालत में सबसे ज्यादा समस्या त्यौहार करीब आने पर होती है। सिलेंडरों में अक्सर घटतौली भी की जाती है।
इनसेट-
शिकायत पर होगी कार्रवाई
जिला पूर्ति अधिकारी संजय के प्रसाद ने बताया कि दीपावली त्यौहार को लेकर समस्त पूर्ति निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है। सभी एजेंसियों व गोदामों पर पूर्ति निरीक्षकों की निगरानी रहेगी। इसके बाद भी यदि किसी उपभोक्ता को बुकिंग कराने के बाद समय से डिलीवरी नहीं दी जा रही है, तो वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।