{"_id":"6712c614b643fdc05808e655","slug":"rumors-kept-flying-regarding-djs-permission-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-121016-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डीजे की अनुमति को लेकर उड़ती रहीं अफवाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डीजे की अनुमति को लेकर उड़ती रहीं अफवाहें
Sat, 19 Oct 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 19 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दुर्गा पूजा महोत्सव में प्रतिमाओं के विसर्जन में डीजे की अनुमति को लेकर रात भर अफवाहें उड़ती रहीं। आवेदन करने वालों को प्रशासन की तरफ से तुरंत अनुमति दे दी गई। साथ ही प्रशासन व पुलिस अफवाह फैलाने वालों पर नजर गड़ाए रही। बृहस्पतिवार की शाम से शहर में दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन उठना शुरू हो गई थीं।
रात में डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर विसर्जन शोभायात्रा को रवाना किया। इस बीच कुछ समितियों की ओर से डीजे की अनुमति मांगने पर एसडीएम सदर ने इजाजत दे दी। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि पहले भी आवेदन करने वालों को डीजे की अनुमति दी गई। शुक्रवार को शहर की एक मस्जिद में नमाज के वक्त समितियों से बातचीत करके डीजे बंद कराया गया। अफवाह उड़ाने वालों को चिह्नित किया जाएगा।