{"_id":"64e3aa03dfc25c05260de087","slug":"rs-133-crore-sent-to-schools-for-distribution-of-fruits-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-1884-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फल वितरण के लिए विद्यालयों में भेजे गए 1.33 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फल वितरण के लिए विद्यालयों में भेजे गए 1.33 करोड़ रुपये
Mon, 21 Aug 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित 2,195 विद्यालयों में प्रत्येक सोमवार को फल वितरण के लिए 1.33 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। इस धनराशि से सितंबर 2023 तक फल वितरण किया जा सकेगा।
जिले के 2,195 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना संचालित होती है। इनमें 1,450 प्राथमिक विद्यालय, 343 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 271 कंपोजिट विद्यालय, सात मदरसे, नौ राजकीय विद्यालय, 54 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल और 60 एडेड इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन विद्यालयों में 2,79,869 विद्यार्थी नामांकित हैं। शासन के निर्देश के मुताबिक प्रत्येक सोमवार को विद्यालयों में ताजा मौसमी फल वितरित किए जाते हैं। शर्त यह रहती है कि फल साबुत हों और सड़ा-गला न हो।
डीसी एमडीएम संदीप यादव ने बताया कि अप्रैल से विद्यालयों में फल वितरण के मद में धनराशि नहीं भेजी गई थी। शासन ने एक करोड़ 33 लाख रुपये भेजे हैं। यह धनराशि विद्यालयों के एमडीएम खातों में भेजी गई है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि इस धनराशि से सितंबर तक निर्बाध रूप से फल का वितरण किया जा सकेगा।