फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Roadways bus collides with school vehicle, six students injured

Sultanpur News: स्कूली वाहन से टकराई रोडवेज बस, छह छात्र घायल

Sun, 11 May 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 11 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with school vehicle, six students injured
सीएचसी जयसिंहपुर में खड़ी क्षतिग्रस्त स्कूली बस। 
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर बरौंसा के पास शनिवार सुबह निजी स्कूल की बस में पीछे से रोडवेज बस टकरा गई। सड़क हादसे में स्कूली बस पर सवार छह विद्यार्थी घायल हो गए।
विज्ञापन


सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। रोडवेज बस का चालक मय वाहन मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिरईपुर में संचालित निजी विद्यालय की बस सुबह बच्चों को लेने के लिए निकली थी। बरौंसा के पास स्थित सेनानी पेट्रोल पंप के पास कादीपुर की ओर से आ रही रायबरेली डिपो की रोडवेज बस से स्कूली बस में पीछे से टक्कर लग गई। उस वक्त बस में 15 छात्र बैठे थे। हादसे में बस का पीछे का शीशा टूट गया, और कई बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर कई अभिभावक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। कुछ लोग अपने बच्चों को प्राइवेट चिकित्सक को दिखा कर घर ले गए।
विज्ञापन


घायल विद्यार्थी अभय शुक्ल (9), स्वाति शुक्ल (12), सृष्टि वर्मा (15), आयुष यादव (14), आकांक्षा (19), मानवी पांडेय (16) को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे से बस की पहचान कराई जा रही है। घायल बच्चों का उपचार कराकर उन्हें घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed