फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Roadways assistant traffic inspector suspended for corruption

Sultanpur News: भ्रष्टाचार में रोडवेज के सहायक यातायात निरीक्षक निलंबित

Sun, 29 Sep 2024 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 29 Sep 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Roadways assistant traffic inspector suspended for corruption
सात बेटिकट यात्री पकड़े जाने का मामला
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अलीगंज के पास बस में पकड़े गए थे सात बेटिकट यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। स्थानीय रोडवेज डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक को भ्रष्टाचार के आरोप में क्षेत्रीय प्रबंधक अयोध्या ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निरीक्षक पर परिचालकों से मिलकर भ्रष्टाचार में सहयोग करने का आरोप है। कार्रवाई से डिपो के कर्मचारियों में खलबली मची है।
बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय चेकिंंग दल अयोध्या क्षेत्र ने सुल्तानपुर-लखनऊ मार्ग पर अलीगंज बाईपास के डिपो की एक बस में 36 यात्रियों की चेकिंग की थी। इसमें सात यात्री बिना टिकट पकड़े गए थे। प्रकरण में टीम ने परिचालक का बयान लिया था। मार्ग पर शिथिल चेकिंग व शिथिल नियंत्रण का आरोप सहायक यातायात निरीक्षक पर लगा है। इसके अलावा उन पर परिचालकों से मिलीभगत कर भ्रष्टाचार में सहयोग करने, निगम के निर्देशों के विपरीत कार्य करने समेत पांच आरोप तय किए गए हैं।
विज्ञापन

आरोपों पर अयोध्या क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने सुल्तानपुर डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक दिनेश कुमार दुबे को शनिवार को निलंबित कर दिया।। कार्रवाई के आदेश की प्रति सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुल्तानपुर डिपो को भेजी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शुक्ल ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed