{"_id":"58e5337e4f1c1b3c5e5b4f23","slug":"roadside-shopkeepers-coming-out-of-the-street-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजाड़े जाने के विरोध में सड़क पर उतरे पटरी-गुमटी दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजाड़े जाने के विरोध में सड़क पर उतरे पटरी-गुमटी दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर के सब्जी मंडी में दुकान बंद करवाते ठेला गुमटी के दुकानदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाओ अभियान में उजाड़े गए सैकड़ों पटरी-गुमटी दुकानदार बुधवार को सड़क पर उतर पड़े। पटरी-गुमटी दुकानदारों ने शहर में जुलूस निकाल जिलाधिकारी आवास के सामने प्रदर्शन किया। पटरी-गुमटी दुकानदारों का कहना था कि अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन ने उनके साथ ज्यादती की है।
अतिक्रमण हटाते समय छोटे दुकानदारों को निशाना बनाया गया जबकि रसूखदार लोगों को छोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से व्यवसाय के लिए स्थान तय करने की मांग की तथ्ाा समर्थन में शहर स्थित सब्जी मंडी के व्यापारियों ने भी अपनी दुकानें बंद रखीं।
बुधवार को आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक शोहरत अली की अगुवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उजाड़े गए पटरी-गुमटी दुकानदार सड़क पर उतर आए। सैकड़ों की संख्या में पटरी-गुमटी दुकानदार सब्जी मंडी के पास एकत्र हुए।
विज्ञापन
पटरी-गुमटी दुकानदारों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव कर रहा है। शहर में बड़े-बड़े कांप्लेक्स जहां पार्किंग स्थल नहीं हैं, उन पर जेसीबी नहीं चलवाई जा रही है।
प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी के आवास पर भी पहुंचे और बैठकर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नवरात्र में आम जनमानस पूजा-पाठ में व्यस्त है। ऐसे समय में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाना उचित नहीं था। उजाड़े जाने से पटरी-गुमटी दुकानदारों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है।
जिला प्रशासन शाहगंज से लेकर सब्जी मंडी तक और बाधमंडी से लेकर दीवानी तक स्थाई रूप से अतिक्रमण किए दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। अवैध रूप से बने कांप्लेक्सों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। जब तक पटरी-गुमटी दुकानदारों को जगह नहीं आवंटित की जाती, तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
इस मौके पर प्रणीत सिंह बौद्घिक, सोनम किन्नर, मकसूद अंसारी, बृजेश प्रजापति, सतपाल सिंह, शैलेंद्र रावत, इमरान खान, सलीम, अजमल, शैलेश वर्मा, विपिन श्रीवास्तव, जाहिद, धर्मेंद्र सोनकर, शमशाद, अनूप श्रीवास्तव, अब्दुल मन्नान, शफीक अहमद, रामनिवास समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।