{"_id":"67549a001532ccc0240c35c4","slug":"road-construction-work-halted-after-workers-death-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-123487-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मजदूर की मौत के बाद सड़क का निर्माण कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मजदूर की मौत के बाद सड़क का निर्माण कार्य ठप
Sun, 08 Dec 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कादीपुर तहसील क्षेत्र के प्रतापपुर-रवनियां मार्ग निर्माण के दौरान कटघर पूरे चौहान के पास रोड रोलर की चपेट में आने से एक मजदूर की हुई मौत के बाद काम ठप हो गया है। सभी मजदूर काम छोड़कर चले गए हैं। पुलिस ने रोलर को अपने कब्जे में ले लिया है। इसकी वजह से कम से एक सप्ताह काम अभी बंद रहने के आसार हैं।
करौंदीकलां थाना क्षेत्र के कटघर पूरे चौहान गांव के पास शुक्रवार को बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के थैलिया निवासी मनोज कुमार (24) की रोलर से दबकर मौत हो गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए रोलर को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भाग गया है। घटना के बाद दहशत में आए अन्य मजदूर काम बंद करके चले गए हैं।
पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिवारीजन मनोज का शव लेकर बहराइच वापस चले गए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सड़क निर्माण का कार्य कर रही गाजियाबाद की फर्म को मृतक के परिवारीजन को आर्थिक सहायता व बीमा की राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
सहायक अभियंता आलोक सिंह ने बताया कि फर्म की ओर से परिवारीजन को कुछ आर्थिक सहायता राशि दी गई है। परिवारीजन वापस बहराइच चले गए। श्रम विभाग की बीमा राशि जल्द दिलाने का आश्वासन फर्म ने दिया है। बताया कि कोर्ट से रोलर छूटने के बाद ही कार्य फिर से शुरू कराया जाएगा।
10.31 करोड़ से चल रहा सड़क निर्माण कार्य
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रतापपुर से रवनियां तक करीब साढे नो किमी सड़क का निर्माण आधुनिक तकनीकी से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कराया जा रहा है। करीब 10.31 करोड़ से बन रही सड़क का लेपन कार्य चल रहा था। इसी दौरान घटना होने से कार्य भी टल गया है।