फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   road block

एक सप्ताह बंद रहेगा दरियापुर-शास्त्रीनगर मार्ग

Sat, 14 May 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
road block
शास्त्रीनगर में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शहर में अमृत योजना के तहत जोन वन ए के शास्त्रीनगर मोहल्ले में नई पाइप लाइन का बिछाई जा रही है। इस कार्य को लेकर 17 मई से एक सप्ताह के लिए दरियापुर मोड से शास्त्रीनगर पुलिस चौकी मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद किया जाएगा। इस कार्य के दौरान करीब 10 हजार की आबादी को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जल निगम के एक्सईएन ने इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए डीएम, एसपी व नगर पालिका को पत्र देकर रूट डायवर्जन के लिए सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत जलनिगम की ओर से शहर में बनाए गए जोन वन-ए (शास्त्रीनगर) में पाइप लाइन के विस्तार का कार्य प्रगति पर है। इसके तहत दरियापुर मोड़ से शास्त्रीनगर पुलिस चौकी तक वाटर सप्लाई लाइन बिछाने का कार्य 17 मई की रात से शुरू कराया जाएगा। इस गली में बिछाई गई पुरानी पाइप लाइन से जलापूर्ति की जा रही है। नई वाटर सप्लाई लाइन बिछाने के दौरान दरियापुर मोड़ से शास्त्रीनगर पुलिस चौकी मार्ग पर करीब एक सप्ताह तक आवाजाही बाधित रहेगी। इस रास्ते से प्रतिदिन शास्त्रीनगर, ओमनगर, पटेलनगर, विद्या मंदिर गली व हाइडिल कॉलोनी के पीछे के करीब 10 हजार की आबादी की आवाजाही होती है।
विज्ञापन

सड़क यातायात बंद होने पर यहां से गुजरने वाले लोगों को शास्त्रीनगर पुलिस चौकी से घूमकर दूसरी गलियों से दरियापुर-डाकखाना मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए करीब एक किमी. की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। पाइप लाइन बिछाने के कार्य को लेकर एक सप्ताह सड़क मार्ग बंद होने से करीब 10 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि जल निगम के अधिकारियों ने रात्रि के समय में ही कार्य करने की योजना बनाई है, जिससे कार्य को समय से पूर्ण किया जा सके। इसे लेकर जल निगम के अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका को सहयोग के लिए पत्र लिखा है। एक्सईएन जल निगम आरएस यादव ने बताया कि पाइप लाइन बिछाने के दौरान रूट डायवर्जन के लिए पुलिस व प्रशासन का सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed