फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   ro and aro exam in high security

Sultanpur News: कड़े सुरक्षा घेरे में होगी आरओ-एआरओ परीक्षा

Sat, 10 Feb 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
ro and aro exam in high security
सुल्तानपुर। आरओ-एआरओ की 11 फरवरी को होने वाली परीक्षा की तैयारियों को लेकर पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सुबह 11:30 बजे एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जोनल मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व परीक्षा केंद्राध्यक्ष उपस्थित रहे। लोकसेवा आयोग प्रयागराज से आए जिला समन्वयक संजय सिंह ने परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन



डीसी लोकसेवा आयोग ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी। हर कमरे में दो कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे। परीक्षा केंद्रों पर 50 फीसदी विद्यालय के व्यवस्थापक व 50 फीसदी वाह्य व्यवस्थापकों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक कक्ष में 24-24 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यदि हॉल बड़ा होगा तो 48 अभ्यर्थी एक साथ परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की निगरानी की जाएगी। अभ्यर्थी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। शौचालय के बाहर भी एक पुलिस कर्मी की तैनाती रहेगी। केंद्राध्यक्ष अभ्यर्थियों के सामने ही प्रश्नपत्र खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही केंद्राध्यक्ष व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ओएमआर-शीट का मिलान करेंगे। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को डाकघर में सुरक्षित रखवाएंगे। बैठक में एडीएम प्रशासन पंकज सिंह, डीआईओएस रविशंकर, एडीआईओएस जटाशंकर यादव, प्रतियोगी परीक्षा प्रभारी हरीश वर्मा सहित अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।




19 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
रविवार को दो पालियों में 19 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जिले में 43 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। वहीं 16 जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा की निगरानी करेंगे। सीआरओ को परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed