{"_id":"6a5fb696f89c39f20a0f27ec","slug":"review-of-preparations-for-the-month-of-sawan-and-the-kanwar-yatra-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-161072-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सावन माह व कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सावन माह व कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
Tue, 21 Jul 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सावन माह व कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और कानून-व्यवस्था के लिए डीएम इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार शाम को बैठक हुई। इस दौरान सावन माह के लिए चिह्नित शिवालयों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश, कांवड़ यात्रा मार्गों पर नियमित सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था व अस्थाई प्रसाधनों सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
डीएम ने कहा कि काशी विश्वनाथ के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन जिले से होता है। बाहर के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में गुजरते हैं। उनकी सुविधाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जानी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करके व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। जिले के बेलवाई, शिवशंकर, जनवारीनाथ व सीताकुंड धाम सहित सभी प्रमुख मंदिरों की साफ-सफाई, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं के सीएमओ को प्रमुख स्थलों पर चिकित्सीय टीम के साथ दवाओं के पर्याप्त इंतजाम रखने के लिए निर्देशित किया।
अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश संबंधित को दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रत्नप्रिया सहित अन्य मौजूद रहे। इसके बाद डीएम इंद्रजीत सिंह व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सीताकुंड धाम के विभिन्न मंदिरों का घाट का जायजा लिया।