{"_id":"68964c1c0e6492f6150167fc","slug":"retired-soldier-dies-after-falling-from-train-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-138599-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रेन से गिरकर सेवानिवृत्त फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रेन से गिरकर सेवानिवृत्त फौजी की मौत
Sat, 09 Aug 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। वाराणसी-सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन बृहस्पतिवार रात करीब 10: 46 बजे सुल्तानपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ट्रेन के धीमे होने के बाद प्लेटफाॅर्म पर रुकने से पहले ही कुछ यात्री उतरने लगे। तभी एक सेवानिवृत्त फौजी ट्रेन से उतरते समय गिर पड़े। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतक की शिनाख्त कोतवाली देहात के बभनगवां गांव निवासी सत्य नारायण पांडेय (51) के रूप में हुई। परिजनों ने शव की पहचान किया। घरवालों ने बताया कि वह वाराणसी गए थे। वहां पर काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद बृहस्पतिवार शाम को वाराणसी-सुल्तानपुर पैसेंजर से घर लौट रहे थे। उनके दो पुत्र व एक पुत्री हैं। जीआरपी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घरवालों ने शव की शिनाख्त की है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ट्रेन की चपेट में आने से मानसिक बीमार युवक की मौत
अलीगंज (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी रेल खंड पर शिवनगर स्टेशन के पास उत्तर गांव के पास बृहस्पतिवार रात एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजापुर पूरे पंडित सीताराम निवासी राजकुमार कोरी (48) के रूप में हुई है। ग्राम प्रधान राजापुर सुरेश कुमार यादव ने बताया कि राजकुमार का विवाह नहीं हुआ था। थानाध्यक्ष कुड़वार अमित मिश्र ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।