{"_id":"678220b294f2a6a04b075d13","slug":"retired-inspector-did-not-come-to-testify-even-after-arrest-warrant-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-125379-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गिरफ्तारी वारंट के बाद भी गवाही देने नहीं आए सेवानिवृत्त दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गिरफ्तारी वारंट के बाद भी गवाही देने नहीं आए सेवानिवृत्त दरोगा
Sat, 11 Jan 2025 04:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:50 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सड़क जामकर प्रदर्शन करने के मामले में सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा व आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ विचाराधीन मुकदमे में गिरफ्तारी वारंट के बाद भी सेवानिवृत्त दरोगा स्वयंवर सिंह शुक्रवार को कोर्ट में गवाही देने नहीं आए।
एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए 24 जनवरी की तिथि तय की है। पिछली पेशी पर कोर्ट ने सेवानिवृत्त दरोगा स्वयंवर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर इसका पालन कराने के लिए एसपी को पत्र भेजा था लेकिन वे शुक्रवार को गवाही देने नहीं आए।
दरोगा समेत पांच के खिलाफ कोर्ट में दी अर्जी
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर कोतवाली के महमूदपुर (सलाहपुर) गांव निवासी जय प्रकाश यादव ने मोतिगरपुर थाने के दरोगा भुवाली, सेमरी चौकी के सिपाही धीरज कुमार, बनकेगांव के राहुल कुमार और एक अज्ञात सिपाही व होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। अर्जी पर सीजेएम नवनीत सिंह की कोर्ट में 15 जनवरी को सुनवाई होगी। आरोप है कि तीन नवंबर 2024 की रात में दरोगा व अन्य आरोपियों ने जय प्रकाश के घर में घुसकर पिटाई कर दी थी और गले का चेन व 50 हजार रुपये छीन लिया था।