{"_id":"5e25e0278ebc3e4b172663a2","slug":"response-from-47-officers-summoned-for-negligence-in-disposal-sultanpur-news-lko5041307172","type":"story","status":"publish","title_hn":"निस्तारण में लापरवाही पर 47 अफसरों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निस्तारण में लापरवाही पर 47 अफसरों से जवाब तलब
विज्ञापन
अमेठी। सोशल मीडिया पर प्राप्त होने के बाद अग्रसारित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतना जिले के 47 अफसरों को भारी पड़ा। डीएम ने बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित देख सभी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में तत्काल सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतें गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया गया है।
पीड़ितों को कार्यालय की भागदौड़ से बचाने व सुलभ न्याय दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने ट्विटर व व्हाट्स एप पर शिकायत निस्तारण की व्यवस्था शुरू की है। सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों को जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की ओर से अग्रसारित कर संबंधित अधिकारियों को भेजा जाता है।
शिकायत निस्तारण की व्यवस्था करते हुए कंट्रोल रूम पीड़ित आवेदक को निस्तारण की जानकारी देने व उसके संतुष्ट होने की पुष्टि भी करता है। सोमवार को डीएम अरुण कुमार ने सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की तो जिले के 47 अफसरों के स्तर पर 245 शिकायतें लंबित मिलीं।
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही से नाराज डीएम ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में तत्काल सोशल मीडिया पर अग्रसारित शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निस्तारण करते हुए समुचित जवाब देने का निर्देश दिया है। डीएम ने सोशल मीडिया पर प्राप्त शिकायतें निस्तारित नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।