{"_id":"6362b06504b8d3611d033aa3","slug":"reservation-in-civic-elections-will-change-the-picture-of-many-wards-sultanpur-news-lko6553171126","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में आरक्षण से बदलेगी कई वार्डों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में आरक्षण से बदलेगी कई वार्डों की तस्वीर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रस्तावित निकाय चुनाव में लागू होने वाली आरक्षण व्यवस्था से नवसृजित लंभुआ नगर पंचायत समेत कादीपुर, दोस्तपुर व कोइरीपुर के कई वार्डों की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। चक्रानुक्रम व्यवस्था के आधार पर लागू होने होने वाले आरक्षण के लिए वर्ष 2011 की जनसंख्या को आधार बनाया जाएगा। इससे इन नगर पंचायतों के कई वार्डों के सामान्य से आरक्षित और कई अन्य आरक्षित वार्डों के सामान्य में तब्दील हो जाने से चुनावी जंग की पूरी तस्वीर बदल जाएंगी। शासन के निर्देश के बाद नगर पंचायतों में लागू होने वाले प्रस्तावित आरक्षण का कार्य तीन नवंबर तक पूरा करने की तैयारी में प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है।
इसके तहत नगरपालिका व चारों नगर पंचायतों में करीब 22 फीसदी अनुसूचित जाति व करीब 27 फीसदी सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए जाने की तैयारी है। डेढ़ वर्ष पूर्व सृजित हुई लंभुआ नगर पंचायत में 15 वार्ड बनाए गए हैं। यहां नए सिरे से वार्डों के आरक्षण का कार्य हो रहा है जबकि कादीपुर, दोस्तपुर व कोइरीपुर नगर पंचायतों में वर्ष 2012 के आरक्षण के आधार पर वार्डों के आरक्षण का कार्य होगा। इससे कादीपुर, दोस्तपुर व कोइरीपुर नगर पंचायत में पूर्व में आरक्षित कई वार्डों के सामान्य व सामान्य के आरक्षित हो जाने का अंदेशा है।
पांच वार्डों में एससी की संख्या शून्य
जिले की तीन नगर पंचायतों के पांच वार्डों में अनुसूचित जाति की संख्या शून्य पाई गई है। इसके तहत कादीपुर नगर पंचायत के जवाहरनगर दोस्तपुर के बहबलटोला पूर्वी और कोइरीपुर नगर पंचायत के कंचननगर, हजरतगंज व शास्त्रीनगर में अनुसूचित जाति की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर शून्य पाई गई है। हालांकि इन वार्डों में पिछड़ा वर्ग की औसतन संख्या ठीक है।
विज्ञापन
कोई वार्ड लगातार नहीं होगा आरक्षित
शासन की ओर से जारी चक्रानुक्रम आरक्षण व्यवस्था के तहत एक वार्ड लगातार आरक्षित नहीं हो सकेगा। यदि कोई वार्ड किसी जाति के लिए आरक्षित किया गया है तो अगले चुनाव के लिए उसके सामान्य होने के आसार हैं। इसमें सीट महिला भी हो सकती है। अधिकारियों के मुताबिक जनसंख्या के घटते क्रम में आरक्षण तय किया जाना है। बॉक्स
नव सृजित लंभुआ नगर पंचायत में वार्डवार आबादी
वार्ड कुल जनसंख्या एससी-पिछड़ी जाति
शिवनगर 1651 980-651
तुलसीनगर 1486 528 -330
राणानगर- 1387 304-606
कृष्णानगर 1525 16-639
विकासनगर 1410 266-304
विवेकानंद नगर 1415 198- 316
अटलनगर- 1656 240-433
गांधीनगर- 1550 180-316
विवेकनगर 1510 740- 655
रामनगर- 1540 205- 265
आदर्शनगर- 1566 160-768
सर्वोदयनगर- 1560 170-356
केशवनगर- 1419 200- 256
कलामनगर- 1510 50- 804
हनुमाननगर- 1490 600-264
आरक्षण की जानकारी को प्रशिक्षण
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों व कर्मचारियों को चक्रानुक्रम व्यवस्था व आबादी के हिसाब से आरक्षण सूची तैयार करने के संबंध में जानकारी दी गयी। डीएम ने कहा कि वार्डों की आबादी व इसमें लागू पूर्व की आरक्षण व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए ही आरक्षण की वार्डवार नई सूची बनाई जाए। प्रशिक्षण में एडीएम वित्त मनोज कुमार पांडेय समेत संबंधित मौजूद रहे।
नगर निकाय के चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। सभी नगर पंचायतों को वार्डवार चक्रानुक्रम व्यवस्था व आबादी के हिसाब से प्रस्तावित आरक्षण सूची तैयार करने को निर्देशित किया गया है। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी व शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। -रवीश गुप्ता, डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी