फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   republic Day

गणतंत्र दिवस परेड के पूर्वाभ्यास ने मोहा मन

Mon, 24 Jan 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
republic Day
सुल्तानपुर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की रिहर्सल परेड में शामिल टोली। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिले की पुलिस लाइन में सोमवार को भव्य आयोजन किया गया। डीआईजी/एसपी ने गणतंत्र दिवस से पूर्व फुल ड्रेस रिहर्सल परेड की सलामी ली। परेड में पुलिस की 15 टोलियों ने हिस्सा लिया। परेड में मिशन शक्ति से लेकर दंगा नियंत्रण वाहन तक को शामिल किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड में सोमवार की सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर डीआईजी/एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र की प्रथम परेड कमांडर राजाराम चौधरी सीओ पुलिस लाइन ने अगवानी की और उन्हें लेकर ग्राउंड तक पहुंचे। इसके बाद द्वितीय परेड कमांडर इंद्रसेन सिंह प्रतिसार निरीक्षक डीआईजी को ध्वजारोहण स्थल तक लेकर पहुंचे। उनसे ध्वजारोहण कराया। ध्वजारोहण के बाद पुलिस कर्मियों की फुल ड्रेस रिहर्सल शुरू हुई। डीआईजी ने पुलिस कर्मियों की सलामी ली। सुबह नौ बजकर 15 मिनट से शुरू हुई पुलिस कर्मियों की फुल ड्रेस रिहर्सल 11 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed