फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   representative dies in road accident

Sultanpur News: सड़क हादसे में दवा कंपनी के प्रतिनिधि की मौत

Fri, 05 Apr 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 05 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
representative dies in road accident
कुड़वार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र कुड़वार के गजेहड़ी गांव के पास बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक दवा कंपनी का बाइक सवार प्रतिनिधि गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी कुड़वार ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज चौकी क्षेत्र के बहिरातारा कटका निवासी अजय यादव (30) बृहस्पतिवार रात कुड़वार से बाइक से दवा का पैसा वसूली करके शहर जा रहा था। गंजेहड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिजनों को दुर्घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। घटना के समय अजय ने हेल्मेट नहीं पहना था जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



काश पहना होता हेलमेट तो बच जाती जान
गजेहड़ी गांव के पास बृहस्पतिवार रात सड़क दुर्घटना का शिकार हुुए अजय यादव ने हेलमेट नहीं पहना था। अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed