फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Repair of damaged highway lanes stalled

Sultanpur News: हाईवे की क्षतिग्रस्त लेन की मरम्मत में लगा अड़ंगा

Sat, 18 Oct 2025 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Repair of damaged highway lanes stalled
जमीन का मुआयना करते राजस्व के कर्मचारी। - फोटो : जमीन का मुआयना करते राजस्व के कर्मचारी।
सुल्तानपुर। तेज बारिश में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे की धंसी एक लेन की मरम्मत अभी नहीं हो पाई है, जिससे रोजाना करीब 30 हजार लोगों को समस्या झेलनी पड़ रही है। इस लेन की मरम्मत के पहले पीडब्ल्यूडी ने जल निकासी के लिए नाली निर्माण शुरू कराया, तो विवाद हो गया। निजी जमीन से नाली निकालने का आरोप लगाते हुए भू-स्वामी ने निर्माण पर रोक लगा दिया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि जब तक नाली निर्माण नहीं होगी, तब तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत टिकाऊ नहीं होगी।
विज्ञापन

अगस्त महीने में तेज बारिश के दौरान अयोध्या-प्रयागराज हाईवे का एक लेन शहर के गोलाघाट के पास धंस गया था। घटना की आशंका में विभाग ने आनन-फानन में बैरियर लगाकर दो लेन मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया था। इसके करीब 15 दिन बाद लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने मिट्टी डलवाते हुए पटरी मरम्मत व नाली निर्माण कराने की तैयारी शुरू की, तो पटरी के बगल के भूस्वामी ने नाली निर्माण रोक दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी भूमि स्वामी अपनी जमीन से नाली निर्माण कराने के लिए तैयार नहीं हुआ। जमीन की स्थिति ऐसी है कि पानी निकासी के लिए नाली बनाए बिना सड़क निर्माण काफी कठिन काम है। अति व्यस्ततम मार्ग का एक लेन बंद होने से आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। इसकी वजह से गोलाघाट क्षेत्र में रोज रुक-रुककर जाम लग रहा है। मौके पर जमीन की स्थिति को देखते हुए विभाग कोई स्थायी योजना नहीं बना सका है।
विज्ञापन

बैरियर से टकराकर घायल हुआ था बाइक सवार
20 सितंबर को अयोध्या से सुल्तानपुर आ रहा बाइक सवार प्रतापगंज निवासी शुभम कुमार गोलाघाट के क्षतिग्रस्त लेन की चेतावनी बैरियर से टकरा गए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी तरह शहर के रुद्र नगर निवासी श्रीराम अग्रहरि भी कार से अयोध्या जाने के लिए बीते आठ अक्तूबर को निकले थे, तभी अनियंत्रित होकर बैरियर से टकरा गए। किसी तरह एक ओर लटकी कार को स्थानीय लोगों ने निकाला, दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। गोलाघाट निवासी अशोक वर्मा ने बताया कि यहां अक्सर लोग अनियंत्रित होकर बैरियर से टकरा जाते हैं, मार्ग संकरा होने से आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं,इसका स्थायी समाधान निकालते हुए क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरूस्त कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी समाधान की बनाई जा रही योजना
अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि पटरी मरम्मत व बरसात के पानी की निकासी के लिए स्थायी समाधान की योजना तैयार की जा रही है। पानी निकासी की व्यवस्था करके पटरी की मरम्मत कराने का प्रयास चल रहा है। खराब हिस्से पर मिट्टी का ढेर लगाकर अवरोधक बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed