{"_id":"6712b43c5e7e02f71e0d8774","slug":"relief-to-tube-well-farmers-registration-date-extended-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-121008-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नलकूप किसानों को राहत, बढ़ी पंजीकरण तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नलकूप किसानों को राहत, बढ़ी पंजीकरण तिथि
Sat, 19 Oct 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। निजी नलकूप वाले किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। मुफ्त बिजली योजना के तहत किसान अब 16 नवंबर तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे। विद्युत वितरण खंड लंभुआ में सिंचाई के निजी नलकूप वाले लगभग 4500 किसान हैं। सिंचाई बिजली बिल माफी के लिए पिछले वित्तीय वर्ष में सरकार की ओर से घोषणा की गई थी।
शासन ने किसानों के नलकूपों को मुफ्त बिजली देने के लिए 16 नवंबर तक पंजीयन की तिथि बढ़ा दी है। निगम के आंकड़ों के अनुसार विद्युत वितरण खंड लंभुआ में 2350 किसानों (52 फीसद) ने अपना पंजीकरण कराया है, जबकि 2150 के पंजीकरण नहीं कराने से अभी किसान बिल माफी योजना से दूर हैं। इन पर लगभग छः करोड़ रुपये बकाया है।
अधिशाषी अभियंता जगदीश पटेल ने बताया कि निजी नलकूप के बिजली बिल माफी योजना में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई है। किसान पंजीकरण कराकर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
काटे गए 40 कनेक्शन, ढ़ाई लाख हुई वसूली
लंभुआ(सुल्तानपुर)। स्थानीय नगर पंचायत में चलाए गए विद्युत बिल वसूली अभियान में शुक्रवार को 40 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। ढ़ाई लाख रुपये बकाया बिजली बिल की वसूली हुई। विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता जगदीश पटेल के नेतृत्व में टीम ने बाजार में अभियान चलाया। बताया कि विद्युत चोरी करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद