फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Recruitment process of technical instructor also canceledRecruitment process of technical instructor also canceled

Sultanpur News: तकनीकी अनुदेशक की भर्ती प्रक्रिया भी निरस्त

Sat, 08 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 08 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Recruitment process of technical instructor also canceledRecruitment process of technical instructor also canceled
बेसिक ​शिक्षा अ​​धिकारी कार्यालय
सुल्तानपुर। शिक्षा विभाग में एजुकेटर पद की भर्ती प्रक्रिया में धन उगाही का खुलासा होने के बाद अब इसकी जद में तकनीकी अनुदेशक की भर्ती भी आ गई है। सीडीओ ने भर्ती में धांधली को देखते हुए एजुकेटर के साथ तकनीकी अनुदेशकों के 42 पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

कार्यदायी फर्म एलाक्षी एजूकेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पर पूर्व में ही प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। डीएम कुमार हर्ष ने भर्ती प्रक्रिया में की गई गड़बड़ी की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूली शिक्षा के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने एलाक्षी कंपनी को एजुकेटर के 160 और तकनीकी अनुदेशक के 42 पदों पर आउट सोर्सिंग से मैनपावर उपलब्ध कराने का आदेश टेंडर के जरिए दिया था। एजुकेटर की भर्ती प्रक्रिया में कंपनी की ओर से आवेदकों से धन उगाही का खुलासा होने पर सीडीओ ने मंगलवार को भर्ती को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एजुकेटर के साथ ही उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में रखे जाने वाले तकनीकी अनुदेशकों के 42 पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए थे। करीब 750 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 20 फरवरी को सीडीओ और बीएसए की मौजूदगी में शहर के शेम्फोर्ड विद्यालय में फर्म की ओर से साक्षात्कार हुए थे। उसकी सूची आज तक नहीं जारी की गई। बताया जा रहा है कि इसमें भी बड़े पैमाने पर आवेदकों से धन उगाही की गई।
सीडीओ को भनक लगते एजुकेटर की भर्ती के बाद तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती को निरस्त कर दिया। दोनों के 202 पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया निरस्त होने से आवेदकों को झटका लगा है। भर्ती प्रक्रिया निरस्त होने से बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है।
फर्म ने भर्ती प्रक्रिया में की धांधली और धनउगाही : सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने कहा कि एलाक्षी फर्म को तकनीकी अनुदेशकों की भर्ती का भी काम मिला था। फर्म ने दोनों पदों पर भर्ती प्रक्रिया में धांधली और धन उगाही की है। दोनों भर्तियां निरस्त कर दी गई हैं। सोमवार से इसे देखा जाएगा।



इन ट्रेडों में होनी है भर्ती
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयाें में रखे जाने वाले 42 तकनीकी अनुदेशकों की चार अलग-अलग ट्रेडों में भर्ती की जानी है। इसमें इंजीनियरिंग एंड वर्कशॉप के 11, एनर्जी एंड एन्वायरमेंट के 11, एग्रीकल्चर, नर्सरी एवं गार्डनिंग के 10 और होम एंड हेल्थ ट्रेड के 10 पदों पर भर्ती होनी है। फर्म की ओर से इन पदों पर भर्ती में धन उगाही किए जाने की जानकारी मिलने पर सीडीओ ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed