फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   rashtriya lok adalat mein 58,968 mamlon ka nistaran58,968 cases disposed of in the National Lok Adalat58,968 cases disposed of in the National Lok Adalat

Sultanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 58,968 मामलों का निस्तारण

Sat, 12 Sep 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
rashtriya lok adalat mein 58,968 mamlon ka nistaran58,968 cases disposed of in the National Lok Adalat58,968 cases disposed of in the National Lok Adalat
सुल्तानपुर। जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 58,968 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। जिलाधिकारी सुल्तानपुर और उनके अधीनस्थ पीठासीन अधिकारियों ने 18,816 मामलों का निस्तारण किया। अमेठी जिलाधिकारी और उनके अधीनस्थ अधिकारियों ने 26,863 मामलों का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

परिवार न्यायालयों में प्रधान न्यायाधीश फराह मतलूब, शालिनी सागर व निशा सिंह के प्रयास से वैवाहिक विवादों से जुड़े 66 मामलों का समाधान किया गया। कई जोड़ो को विदा कराया गया। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने 133 मामलों को निपटाया। इसमें बीमा कंपनी के प्रतिनिधि एसएन पांडेय के प्रयास से 55 मामलों का निस्तारण कर पीड़ितों को 3.70 करोड़ की क्षतिपूर्ति दिलाने में मदद की गई। वहीं, स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन राधेश्याम यादव ने विद्युत एवं बीमा से जुड़े 24 वादों को निपटाया। एडीजे चतुर्थ राकेश यादव 275 मामलों को निपटाया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह की अदालत में सर्वाधिक 6,038 मामले निपटाए गए। वहीं, अन्य अदालतों ने भी मामलों का सुलह-समझौते के जरिये निपटाने में अहम भूमिका निभाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed