{"_id":"59da47ad4f1c1bd0538b6686","slug":"ramleela-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावण-कुंभकर्ण संवाद ने लुभाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावण-कुंभकर्ण संवाद ने लुभाया
Amarujala Bureau
Updated Sun, 08 Oct 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद ने लोगों को लुभाया
- फोटो : अमर उजाला
आदर्श राम लीला समिति बांगरकलां के तत्वावधान में चल रही रामलीला के सातवें दिन शनिवार को कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध व अहिरावण वध का नाट्य मंचन कलाकारों की ओर से प्रस्तुत किया गया। भगवान राम की भूमिका संत प्रसाद, लक्ष्मण की कौस्तुभ, हनुमान की दिनेश सिंह व रावण की चंद्र देव मिश्र, कुंभकर्ण की अरुण कुमार सिंह ने निभाई। सुलोचना की भूमिका बलराम मिश्र ने निभाई। कुंभकरण को जगाने का नाट्य मंचन देखकर दर्शक प्रसन्न हो गए।
विज्ञापन
फिर रावण-कुंभकर्ण संवाद का भव्य मंचन प्रस्तुत किया गया। सातवें दिन की रामलीला के कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि राम विनय सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद फीता काट कर की। रामलीला मंचन का संचालन विजय कुमार उपाध्याय ने किया। इस मौके पर समिति के प्रबंधक चंद्रदेव मिश्र, उप प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह, अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, कोषाध्यक्ष अमर बहादुर वर्मा, निदेशक बलराम मिश्र, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन