फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   rally

82 लाख खर्च के बाद भी पीएम की रैली में प्यासे रह गए लोग

Wed, 17 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
rally
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में गई भीड़ व अन्य के लिए खरीदी गई तीन लाख पानी की छोटी बोतल व नाश्ते का पता ही नहीं चला। बाहर खड़े टैंकर से प्यास बुझाने निकली भीड़ दोबारा जनसभा स्थल में प्रवेश नहीं पा सकी।
विज्ञापन

यूपीडा की ओर से प्रशासन के जरिए लाई जाने वाली भीड़ व अन्य के लिए करीब ढाई सौ मिलीलीटर की तीन लाख पानी की बोतल खरीदी गई थी। पानी की छोटी बोतल पर करीब 18 लाख रुपया खर्च किया गया था। भीड़ व अन्य के लिए करीब 60 लाख रुपये का एक लाख पैकेट बेहतर नाश्ता भी खरीदा गया था। वीआईपी, पार्टी नेताओं समेत अन्य के लिए दो हजार पैकेट भोजन जरिए टेंडर करीब सवा चार लाख रुपये में लिया गया था। इतनी व्यवस्था के बाद भी पीएम की जनसभा में पहुंची भीड़ पानी व नाश्ते के लिए तरस गई। सुबह से गांवों से बसों के जरिए लाई भीड़ प्यासी ही रही।
विज्ञापन

जनसभा स्थल पर किसी को पानी की बोतल प्यास बुझाने के लिए नहीं मिल सकी। जनसभा स्थल में पहुंचे लोगों के मुताबिक बस व कार्यक्रम स्थल पर भी पानी व अधिकांश भीड़ का नाश्ता तक नसीब नहीं हो सका। प्यास से बेहाल कुछ लोग जनसभा स्थल के बाहर खड़े किए गए टैंकरों से प्यास बुझाने निकले तो वे दोबारा स्थल पर सुरक्षा कारणों से प्रवेश नहीं पा सके। इसकी वजह से कुछ भीड़ पंडाल के बाहर ही रह गई। शाम को जनसभा से निकलने के बाद ही भीड़ समेत अन्य को राहत मिल सकी। लंच, पानी व नाश्ता पर करीब 82 लाख रुपये टेंडर के जरिए खर्च किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकता है कि कहीं कुछ अव्यवस्था रही हो
डीएसओ अभय सिंह ने दावा किया कि पार्किंग स्थल पर पानी व नाश्ता भीड़ को उपलब्ध कराया गया था। एसपीजी के मना करने की वजह से सभा स्थल पर पानी की छोटी बोतल नहीं दी गई। दावा किया कि प्रत्येक ब्लॉक में पानी के बड़े जार रखवाए गए थे। हो सकता है कि कहीं कुछ अव्यवस्था रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed