फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   rain

बारिश से कई फसलों का नुकसान

Sun, 23 Jan 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
rain
सुल्तानपुर में हो रही बारिश व ठंड से परेशान लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। मौसम में आए परिवर्तन से सुबह से दोपहर बाद तक हुई हल्की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कीचड़ से सड़कें सन गई हैं। पारा गिरने से ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है। करीब दो बजे तक हुई हल्की बारिश से कुछ तिलहनी व दलहनी फसलों के नुकसान की आशंका बनी है। कुछ क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जिले में 3.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के दौरान बादल व कोहरे के साथ हल्की बारिश की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को अचानक सुबह से हुए मौसम परिवर्तन के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर बाद दो बजे तक लगातार हुई हल्की बारिश से जमीन नम हो गई। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बरसात से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सड़कें कीचड़ से सन गईं। दोपहर दो बजे के बाद अचानक कुछ देर तक धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल सकी। सड़कों पर आवागमन कुछ कम रहा। करीब छह घंटे लगातार बारिश से कुछ दलहनी व तिलहनी फसलों के नुकसान की आशंका बनी है। इसमें पककर तैयार व फूलवाली सरसों, मटर, मसूर व तैयार आलू को कुछ नुकसान पहुंचने के आसार हैं। हालांकि गेहूं की फसल को फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक और बारिश होने से दलहनी व तिलहनी फसलों का ज्यादा नुकसान हो सकता है। बारिश से न्यूनतम व अधिकतम तापमान गिरने से ठंड में इजाफा हो गया है। आगे भी ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। जिले में मौसम विभाग ने 3.6 मिमी बरसात दर्ज की है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.0 व न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 3.2 किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मध्यम से घने बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed