फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rain provides relief from heat

बारिश से मिली गर्मी से राहत

Wed, 09 Sep 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Rain provides relief from heat
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को दोपहर के समय शहर में बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल छाए रहने और कहीं कहीं पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय मौसम साफ रहने से धूप निकल आई। दोपहर के समय तेज धूप होने लगी। तेज धूप से बढ़ी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछे व छाते का सहारा लेना पड़ा। दोपहर के समय मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया और शहर में बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिल गई। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। किसान धान की फसल की सिंचाई करने में जुट गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल छाए रहने और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed