{"_id":"5740a6904f1c1b0014ac79ea","slug":"rain-got-relief-humidity-and-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दी उमस व गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दी उमस व गर्मी से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार रात बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिल गई है। इससे शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने रविवार को मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात तेज हवा के झोंकों के साथ शहर समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। तापमान में गिरावट आने से कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिल गई है। शनिवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन
दोपहर के समय तेज हवा चलने से मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। दिन भर धूप और बादल की लुकाछिपी जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 23 रिकॉर्ड किया गया।