फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rain got relief humidity and heat

बारिश ने दी उमस व गर्मी से राहत

Sat, 21 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rain got relief humidity and heat
बारिश

जिले में शुक्रवार रात बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिल गई है। इससे शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने रविवार को मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात तेज हवा के झोंकों के साथ शहर समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई। तापमान में गिरावट आने से कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिल गई है। शनिवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे।
विज्ञापन


दोपहर के समय तेज हवा चलने से मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। दिन भर धूप और बादल की लुकाछिपी जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार मौसम साफ रहने और तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम  तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम    तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 23 रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed