फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rain disaster, 1.5 million people cut off power overnightRain disaster, 1.5 million people cut off power overnightRain disaster, 1.5 million people cut off power overnightRain disaster, 1.5 million people cut off power overnight

Sultanpur News: बारिश बनी आफत, रातभर डेढ़ लाख आबादी की ठप रही बिजली

Thu, 03 Jul 2025 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rain disaster, 1.5 million people cut off power overnightRain disaster, 1.5 million people cut off power overnightRain disaster, 1.5 million people cut off power overnightRain disaster, 1.5 million people cut off power overnight
ट्रांसफार्मर पर तार को ठीक करता कर्मी।
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। तेज हवा-बारिश ने मंगलवार की रात जमकर तबाही मचाई। जगह-जगह पानी भरने से भूमिगत केबल में फॉल्ट आ गया। करीब डेढ़ लाख आबादी की बिजली करीब 10 घंटे तक गुल रही। दो उपकेंद्र व दो फीडर बंद रहे। सुबह बिजली कर्मियों ने फॉल्ट को खोजकर कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति दुरुस्त की।
विज्ञापन



ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र के साउथ फीडर की हाईटेंशन लाइन का तार मंगलवार की रात करीब 12 बजे अहिमाने गांव के पास टूट गया। इसकी जद में आने से दिखौली, लाखीपुर, बैजापुर, आरडीह, मूसेपुर, गोसाईं का पुरवा, लौहर पश्चिम, झींगुरगंज, मेहरबान का पुरवा, हयातपुर, रसूलपुर, बाराताली व बहलोलपुर समेत 25 गांवों में रात भर बिजली गुल रहने से लोग उमस व गर्मी से लोग बेहाल रहे। इनकमिंग हाईटेंशन लाइन मंगलवार की रात बरसात के दौरान फेल होने से पकड़ी उपकेंद्र एक बजे बंद हो गया।
विज्ञापन


तीनों फीडरों से जुड़े प्रतापगंज, बहरौली, कतकौली, बिसानी, उगईपुर, बीसापुर, जगदीशपुर, काशीराम का पुरवा, कुतुबपुर, उदयपुर, सेमरी पुरुषोत्तमपुर व लोदीपुर सहित 25 से अधिक गांवों के करीब 30 हजार लोग रात भर बिजली का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह पौने 10 बजे बालमपुर फीडर की हाईटेंशन लाइन का तार शुकुलपुर गांव में टूट गया। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं के इन्वर्टर की बैटरी डिस्चार्ज हो गई और पानी की टंकियां खाली हो गईं।

अवर अभियंता साउथ फीडर जियालाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त तार को जोड़कर बुधवार को सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। बुधवार दोपहर 12 बजे आउटगोइंग पैनल में तकनीकी खामीं से साउथ फीडर व गभड़िया फीडर आधे घंटे बंद रहा।


आधी रात से धम्मौर उपकेंद्र बंद, 50 हजार लोग प्रभावित
धम्मौर। बरसात होते ही मंगलवार रात साढ़े 12 बजे हाईटेंशन लाइन में खराबी से धम्मौर उपकेंद्र बंद हो गया। इससे जुड़े करीब 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। इसकी वजह से 50 हजार लोगों को रात उमस भरी गर्मी में बितानी पड़ी। जेई सचिन यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की खामीं को दूर कर बुधवार सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद लोगों को राहत मिल सकी।



चूहे ने कुतरा तार, नौ घंटे 12 गांव की बिजली आपूर्ति ठप
भदैंया। करोमी गांव के पास इटकौली फीडर के बिजली तार को मंगलवार रात चूहे ने कुतर दिया। तार कटने से मंगलवार करीब तीन बजे रात से 12 गांव की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों को बुधवार दोपहर सूबेदार का पुरवा में एक नलकूप के पास खराबी मिली। उसे दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल की गई। पास में ही एक चूहा मृत मिला। जेई हिम्मत सिंह ने बताया कि खराबी को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed