{"_id":"67b779288d522c286a04bc06","slug":"railway-workers-demonstrated-for-their-demands-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-127559-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मांगों के लिए रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मांगों के लिए रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
Fri, 21 Feb 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मी
सुल्तानपुर। अखिल भारतीय लोको चालक संगठन के केंद्रीय समिति के आह्वान पर रेलवे कर्मी अपनी मांगों को लेकर एक दिन का उपवास रखेंगे। यह उपवास बृहस्पतिवार रात आठ बजे से शुरू होकर शुक्रवार रात आठ बजे तक जारी रहेगा। उपवास से पहले संगठन के बैनर तले कर्मचारियों ने सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन किया।
पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि रेलवे कर्मियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में यात्रा भत्ते की दरों में 25 प्रतिशत वृद्धि, लोको चालकों को आठ घंटे की सेवा अवधि का अधिकार देना शामिल है। उच्च स्तरीय समिति की संस्तुतियों के अनुसार भत्तों में वृद्धि, रेल संचालन में संसाधनों की कमी को दूर करना और विश्राम अवधि को बढ़ाने की मांग भी उठाई गई है।
रेलवे कर्मियों ने एक चालक प्रणाली को समाप्त करने, विभिन्न समस्याओं का समाधान करने और निगरानी कैमरों के माध्यम से चालकों पर बनाए जा रहे मानसिक दबाव को समाप्त करने की भी मांग की। कर्मचारियों ने पूर्व पेंशन योजना लागू करने की बात कही। संगठन के सचिव एसी मौर्य ने कहा कि मांगों पर शीघ्र विचार नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बृजेश यादव, सहायक लोको पायलट संदीप यादव, वरुण यादव, सुनील कुमार, रेनू वर्मा, अशोक कुमार, अतुल कुमार, मंजीत यादव, प्रकाश यादव, दीपक यादव आदि मौजूद रहे।